लालू यादव को बड़ा झटका, मिली 5 साल की सजा
चारा घोटाले के मामले में लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही उन्हें 60 लाख रुपए का जुर्माना भरने का आ देश भी दिया गया है. ऐसा बताया जा रहा है इस मामले में अन्य करीब 37 दोषियों को भी सजा सुनाई गई है. चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुना दिया था. कोर्ट के अनुसार, इस मामले में लालू यादव दोषी करार दिए गए थे इस मामले में करीब 170 लोग आरोपी थे. जिसमें से 55 की मौत हो गई. वहीं, सात आरोपियों को सीबीआई ने सरकारी गवाह बना लिया. दो आरोपियन ने कोर्ट के फैसले से पहले ही अपना दोष कबूल दिया था. वहीं, छह आरोपी आज भी फरार है
Comments
Post a Comment