हमारे देश में कौन 5 लोग सबसे अमीर है। आइये जानते है
सबसे अमीर लोगों को जानने का। हमारा कोई सीधा सरोकार भले न हो, लेकिन हम जानना चाहते हैं कि हमारे देश में कौन से 5 लोग सबसे अमीर हैं।
1 मुकेश अंबानी
मुकेश रिलायंस कंपनी के मालिक हैं, जिसकी स्थापना मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी ने 1966 में की थी। 2002 में पिता के देहांत के बाद मुकेश के हिस्से में मुख्य तौर पर पेट्रोकेमिकल,, ईंधन और गैस का बिजनेस है। भारत के टेलिकॉम मार्केट की सूरत बदलने वाला रिलायंस जियो मुकेश अंबानी की देन है। फोर्ब्स 2018 के मुताबिक इनकी संपत्ति करीब 33 खरब रुपए है।
2 अजीम प्रेमजी
अजीम प्रेमजी भारत की दिग्गज IT कंपनी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन हैं। 1966 में पिता के देहांत के बाद उन्होंने बिजनेस संभाला और फिर इन्फॉर्मेशन टेक्नॉल्जी और सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अपना व्यापार बढ़ाया।आज विप्रो भारत की तीसरी सबसे बड़ी आउटसोर्सर कंपनी है। फोर्ब्स 2018 के मुताबिक इनकी संपत्ति करीब 15 खरब रुपए है।
3 लक्ष्मी निवास मित्तल
लक्ष्मी निवास मित्तल दुनिया में सबसे ज़्यादा स्टील बनाने वाली कंपनी आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और CEO हैं। इनके पिता मोहनलाल मित्तल भी स्टील का बिजनस करते थे।
फोर्ब्स 2018 के मुताबिक इनकी संपत्ति करीब 14 खरब रुपए है।
4 हिंदुजा परिवार
हिंदुजा ग्रुप यानी चार भाई- श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हिंदुजा। सिंधी परिवार में पैदा हुए परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने 1914 में मुंबई और कराची से यह कंपनी शुरू की थी। पिता के बाद चारों बेटों ने व्यापार संभाला। हिंदुजा ग्रुप इम्पोर्ट, एक्सपोर्ट, ट्रेडिंग, बैंकिंग, कॉल सेंटर, हेल्थ केयर और केबल टीवी तक के बिजनस में है।चारों भाई एक जैसे कपड़े पहनना और एक जैसा चश्मा लगाना पसंद करते हैं। फोर्ब्स 2018 के मुताबिक इनकी संपत्ति करीब 13 खरब रुपए है।
5 पलौंजी मिस्त्री
पलौंजी मिस्त्री भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक शपूरजी पलौंजी ग्रुप को नियंत्रित करते हैं।कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, टेक्सटाइल, शिपिंग और पावर के क्षेत्र में काम कर रहा यह ग्रुप मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, RBI ऑफिस, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बिल्डिंग, JNU स्टेडियम, ओमान के सुल्तान का महल और दुबई में जुमेराह लेक टॉवर जैसी इमारतें बना चुका है। फोर्ब्स 2018 के मुताबिक पलौंजी की संपत्ति करीब 11 खरब रुपए है।
Comments
Post a Comment