तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे नवाब मलिक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की।अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से जुड़े एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है | उन्हें जमीन की खरीद के एक मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से तार जुड़ने के चलते 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। मलिक की सुनवाई के दौरान कोर्ट के बाहर NCP कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। कोर्ट से बाहर निकलने पर गाड़ी में रवाना होते समय मलिक ने उन्हें हाथ हिलाकर सबकुछ ठीक होने का इशारा किया | मलिक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा।पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर राकांपा नेताओं की बैठक संपन्न हुई। दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पार्टी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद शरद पवार ने आज बैठक बुलाई थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार से बात करके समर्थन जताया। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना भाजपा के लोग कुछ भी कर सकते हैं और किसी को भी अपमानित कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment